हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान उपराष्ट्रपति ...

    उपराष्ट्रपति 27 सितंबर को राजस्थान दौरे पर

    Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) 27 सितंबर को एकदिवसीय राजस्थान दौरे पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान में शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। Jaipur News

    तत्पश्चात बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगें और वहां आईसीएआर के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बाड़मेर के गुड़ामालानी में आईसीएआर के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेतारामजी की पोल स्तिथ ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी है। तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Job Fair: जयपुर, अजमेर और बीकानेर में रोजगार मेला 26 सितंबर को

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here