हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Viral Video: ...

    Viral Video: ट्रेन के इंजन को धक्का लगाने का वीडियो वायरल! लाखों लोग देख चुके ये वीडियो….

    Viral Video
    Viral Video: ट्रेन के इंजन को धक्का लगाने का वीडियो वायरल! लाखों लोग देख चुके ये वीडियो....

    Viral Video: अमेठी। सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के इंजन को कई लोग धक्के मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूपी के अमेठी का है। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। आइये देखते हैं वीडियो….Viral Video

    यूपी की अन्य खबरें

    पराली प्रबंधन के लिए योगी सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर: वायु प्रदूषण का अहम कारक बने फसल अवशेष (पराली) के निस्तारण की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने धान की पराली को बायोकंपोस्ट में बदलने के लिए 17 लाख किसानों को बायो डीकंपोजर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार पराली के प्रबंधन को लेकर बेहद गंभीर है और इसीलिये कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार ने तय किया है कि वह धान की पराली को बायोकपोस्ट में बदलने के लिए 17 लाख किसानों को बायो डीकंपोजर उपलब्ध कराएगी। इस बीच जागरूकता और अन्य अभियान भी जारी रहेंगे। उन्होने कहा कि सीबीजी प्लांट में पराली से ईंधन तैयार हो रहा है और ईंधन बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में किसानों से उनकी पराली खरीदी जा रही है। हाल फिलहाल उत्तर प्रदेश में दस सीबीजी प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। आने वाले समय में प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर सौ हो जाएगी। इसी महीने की आठ तारीख को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसकी घोषणा भी कर चुके हैं।

    कद्रदानों के अभाव में दम तोड़ रहा है फगुआ गीत

    भारतीय संस्कृति के परंपरागत सामूहिक उत्साह और उल्लास का प्रतीक ह्यफगुआह्ण गीत कलाकारों और कद्रदानों के आभाव में दम तोड़ रहा है। धार्मिकता के पुट लिये फगुआ के कर्ण प्रिय गीतों के दम तोड़ने के पीछे कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे आर्थिक तंगी, सामाजिक प्रोत्साहन, पाश्चात्य शैली, कलाकार, कद्रदान और लेखन का हृास जैसे तमाम कारणों ने इस पारंपरागत गीत की मिठास को प्रभावित किया है। नई पीढ़ी इस विधा को रूढ़िवादिता की संज्ञा देकर तिरस्कार कर रही है और पाश्चात्य शैली की चादर ओढ़कर अपनी संस्कृति और संस्कार से दूर होती जा रही है।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक: प्रदीप जैन

    दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत वीरांगना नगरी झांसी में भी पार्टी कार्यकतार्ओं ने इंडिया समूह के दलों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। महानगर के चर्चित इलाइट चौराहे पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा चुनाव में झांसी -ललितपुर सीट से कांग्रेस-सपा के उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पूरी तरह से असंवैधानिक बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here