हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बीडीपीओ 25 हज...

    बीडीपीओ 25 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

    सरपंच से विकास कार्यों के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मांगे थे पैसे

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ने बीडीपीओ को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। बीडीपीओ की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बीडीपीओ को गांव बोपराई कलां, लुधियाना निवासी सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। सरपंच ने विजिलेंस को बीडीपीओ की रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।

    यह भी पढ़ें:– जन समस्याओं को लेकर निकाला विरोध मार्च

    सरपंच ने आरोप लगाया था कि पंचायत में विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाले प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में वह 50 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। बाद में 25 हजार रुपए में डील फाइनल हो गई। शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर बीडीपीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ लुधियाना रेंज के विजिलेंस पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम इस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here