हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पटवारी को विज...

    पटवारी को विजीलेंस ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

    Mumbai News
    Mumbai News: एसीबी ने मंत्रालय में एफडीए क्लर्क को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    भूना (सच कहूँ न्यूज)। एचडीएफसी बैंक से 40 लाख रुपए मकान का ऋण लेने के लिए रपट दर्ज करने की एवज में भूना के पटवारी को एक हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पटवार भवन के साथ-साथ उप तहसील कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार टोहाना रोड वार्ड नंबर 1 निवासी अनिल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया था कि एचडीएफसी बैंक से 40 लाख मकान ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। जिसकी पटवारी लोन रिपोर्ट बना कर देता है, तब जाकर बैंक दस्तावेज की पूर्ण कार्रवाई के बाद उपभोक्ता को ऋण देता है।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि पटवारी लाल बहादुर ने लोन दर्ज करने की एवज में दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन 23 नवंबर को शिकायतकर्ता ने पटवारी को एक हजार मौके पर दे दिए थे और एक हजार बाद में देने का भरोसा दिया गया था। मगर अनिल कुमार ने रिश्वत मामले को लेकर एसपी विजिलेंस हिसार को शिकायत भेजी थी। जिसके बाद डीएसपी राकेश मलिक के नेतृत्व में टीम का गठन करके डीसी फतेहाबाद को मामले से अवगत करवाया गया। डीसी प्रदीप कुमार ने फतेहाबाद के बीडीपीओ संदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया।

    विजिलेंस टीम ने सोमवार की दोपहर को शिकायतकर्ता अनिल कुमार को भूना के पटवार भवन में लाल स्याही लगे हुए एवं इस्ताक्षर किए हुए पांच-पांच सौ के दो नोट देकर पटवारी के पास भेजा। लेकिन शिकायतकर्ता जैसे ही पटवारी को एक हजार रुपए रिश्वत देकर वापस आया तो इशारा पाकर विजिलेंस ने पटवार भवन में पटवारी लाल बहादुर शर्मा को मौके पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो टीम द्वारा दिए गए दोनों नोट बरामद हो गए। विजिलेंस टीम ने आरोपी लाल बहादुर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    सेना रिटायरमेंट कोटे से लगा था पटवारी

    गांव सैंथली वासी लाल बहादुर शर्मा वर्ष 2018 में सेना रिटायरमेंट कोटे से पटवारी पद पर चयनित हुए थे। जिन्होंने ट्रेनिंग प्रक्रिया के बाद वर्ष 2019 में फतेहाबाद के भट्टू कला में ड्यूटी को ज्वाइन किया था। जिसके बाद पिछले एक वर्ष से उप तहसील के गांव मोची-चौबारा में कार्यरत था। लेकिन भूना शहर में चार पटवारी पद रिक्त होने के कारण लाल बहादुर शर्मा को तीन महीनों पहले ही भूना की कमान सौंपी गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here