हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश सरसा के विजय ...

    सरसा के विजय खुराना ने प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा न होने के बावजूद पूज्य गुरु जी की इस मुहिम से प्रभावित हो चुना देहदान

    देहदान कर अमर हुए विजय खुराना, मानवता के नाम अंतिम संदेश

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के शाह सतनाम जी मार्ग स्थित ग्रेवाल बस्ती (बंद गली) निवासी 60 वर्षीय विजय खुराना का मंगलवार अल सुबह ब्रेन हेमरेज के चलते निधन हो गया। जीवनकाल में डेरा सच्चा सौदा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े न होने के बावजूद वे पूज्य गुरु जी द्वारा चलाई गई अमर सेवा मुहिम (Amar Sewa Muhim) से बेहद प्रभावित थे। इसी कारण उन्होंने पहले ही अपने परिवार को स्पष्ट निर्देश दे दिए थे कि उनके निधन के बाद देहदान किया जाए। Sirsa News

    परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए मंगलवार को ब्लॉक सरसा के सहयोग से डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उनका पार्थिव शरीर स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल को दान किया। देहदान से पूर्व उनके आवास पर अरदास का भजन बोला गया। उसके बाद फूल मालाओं से सुसज्जित पार्थिव देह को एंबुलेंस में रखकर अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान शरीर दानी विजय खुराना अमर रहे और जब तक सूरज-चांद रहेगा, विजय खुराना तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

    मृत्यु से पहले ही देहदान के लिए परिवार को दी थी हिदायत | Sirsa News

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एंबुलेंस के साथ चलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम विदाई के समय डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान शिक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मृतक की बेटी पल्लवी, पुत्रवधू निशा, पुत्र कर्ण खुराना सहित अन्य परिजनों ने अर्थी को कंधा देकर समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया। मृतक की पत्नी नीलम और पुत्र कर्ण ने बताया कि विजय खुराना का मानना था कि दाह संस्कार में शरीर नष्ट हो जाता है, जबकि देहदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

    इसी सोच के चलते उन्होंने देहदान का निर्णय लिया। विजय खुराना अपने पीछे पत्नी नीलम, पुत्र कर्ण, पुत्री पल्लवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर सरसा ब्लॉक की साध-संगत के अलावा सचखंडवासी के परिजन, रिश्तेदार व सगे संबंधी और मोहल्लावासी मौजूद रहे।

    सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि विजय खुराना डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम से गहराई से प्रभावित थे। देहदान जैसा निर्णय मानवता के प्रति उनकी सोच और समाज के लिए उनके योगदान को दशार्ता है। डेरा सच्चा सौदा परिवार ऐसे सभी महान विचारों को नमन करता है और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करता है। Sirsa News