हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश मानवता की मिस...

    मानवता की मिसाल विजय कुमार इन्सां ‘शरीर दान’ कर बन गए महान

    Tohana News
    मानवता की मिसाल विजय कुमार इन्सां 'शरीर दान' कर बन गए महान

    टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की प्रेरणा से मानवता भलाई कार्यों में जीवनभर समर्पित रहे प्रेमी विजय कुमार इन्सां ने मृत्यु उपरांत अपना शरीर दान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सच्चे नम्र सेवादार शेर सिंह इन्सां (हरियाणा) ने बताया कि विजय कुमार इन्सां ने गुरुमंत्र लेने के बाद अंतिम सांस तक डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने नशामुक्ति अभियान व सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए देशभर में सेवा कार्य किए और हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहे। Tohana News

    उन्होंने जीते जी शरीर दान करने का संकल्प लिया, जिसे परिवार ने पूरा करते हुए उनका पार्थिव शरीर नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को दान किया। विजय कुमार इन्सां के भाई दर्शन सिंह, वेस्टीज सदस्य जसविंदर सिंह तथा अमृतपाल सिंह ने बताया कि भाई मानव सेवा को ही सच्ची पूजा मानते थे। गांव की सरपंच परमिंदर कौर ने शरीर दान हेतु एंबुलेंस को अंतिम रवानगी दी।

    इस अवसर पर प्रेमी लक्ष्मी राम इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार छत्तीसगढ़ प्रधान अनुभवी स्वास्थ्य संगठन हरियाणा अजेब, प्रेमी सेवक संजीव मिश्रा, ब्लॉक प्रेमी सेवक गुलदास इन्सां, रामपाल इन्सां, तरसेम इन्सां, मास्टर बीरबल, पूर्व सरपंच सुभाष इन्सां, प्रेमी रिंकू इन्सां आशु, शेर सिंह,, लखमी, गुलदेश इन्सां, संजीव, , रामफल, बलजीत, पूर्ण इन्सां, सत्यवान बोस्ती, पूरण, सुभाष, अवतार, रिंकू, कर्मचंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विजय कुमार इन्सां का शरीर दान समाज के लिए प्रेरणा बन गया है और क्षेत्रवासियों ने उनके इस महान निर्णय को मानवता की सच्ची सेवा बताया। Tohana News