हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाजपा जिला उप...

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर विजय प्रजापति का मीरापुर में भव्य सम्मान, प्रजापति समाज में खुशी की लहर

    Miranpur News
    Miranpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर विजय प्रजापति का मीरापुर में भव्य सम्मान, प्रजापति समाज में खुशी की लहर

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: मीरापुर में प्रजापति समाज द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजय प्रजापति को भारतीय जनता पार्टी, मुज़फ्फरनगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापति धर्मशाला में आयोजित हुआ, जहां समाज के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में उत्साह व गर्व का माहौल देखने को मिला।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाजी मंदिर समिति मीरापुर के अध्यक्ष राजपाल सुकरालिया ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व रूपसिंह प्रजापति ने बखूबी निभाया। मंच पर वेदप्रकाश, गोपी, सतीश, महेंद्र, पाले सहित कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। Miranpur News

    इस अवसर पर वक्ताओं ने विजय प्रजापति की संगठनात्मक क्षमता, समाज के प्रति उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विजय प्रजापति की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे प्रजापति समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार, पंकज, मनीष, कपिल कुमार (सभासद), शिवकुमार (सभासद), ईश्वर सिंह, विनय, रविन्द्र, सुखपाल, डॉ. सुनील, शिवकुमार, ओजस्वी मन, अरविंद, मुकेश, सविंदर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    समारोह में विजय प्रजापति को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– 31st March Deadline: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान!