
अमरोहा/गजरौला (सच कहूँ/कपिल कुमार)। Amroha News: हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव साथलपुर निवासी विजेंद्र सिंह ने UPPCS परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।विजेंद्र सिंह पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे हैं और भाजपा नेता विपिन सागर के छोटे भाई हैं।
जैसे ही उनकी सफलता की खबर गांव पहुंची, परिवार और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। गजरौला में पूर्व विधायक हरपाल सिंह के आवास पर परिजनों और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और विजेंद्र सिंह की कड़ी मेहनत व लगन की सराहना की।परिजनों का कहना है कि विजेंद्र सिंह ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। क्षेत्रवासियों ने विजेंद्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। Amroha News
यह भी पढ़ें:– विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह














