हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश छेड़छाड़ प्रकरण...

    छेड़छाड़ प्रकरण: विकास बराला व आशीष गिरफ्तार, नई धाराएं जोड़ी

    Vikas Barala, Arrested, Tampering Case, Police, Subhash Barala

    वर्णिका बेटी जैसी, पुलिस जांच में देंगे पूरा सहयोग- बराला

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। चार दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद चंडीगढ़ में हुई छेड़छाड़ की घटना के आरोपियों ने सैक्टर 26 पुलिस थाने में बुधवार को सरेंडर कर दिया। आरोपी विकास बराला और आशीष जैसे ही थाने पहुंचे पुलिस ने दो गैर जमानती नई धाराएं जोड़ कर उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए विकास बराला के पिता एवं हरियाणा प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि वर्णिका उनकी बेटी जैसी है तथा वे पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देंगे।

    बता दें कि चहुंओर से बन रहे भारी दबाव के बीच दोपहर बाद करीब तीन बजे विकास बराला व आशीष ने चंडीगढ़ के सैक्टर-26 पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस के आईजी तेजिंदर लूथरा, एसएसपी ईश सिंघल तथा डीएसपी सतीश कुमार ने आरोपियों से पूछताछ की। करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 व 511 को जोड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के स्थानीय घर के बाहर आरोपियों के थाने में पेश होने का नोटिस भी चिपकाया था।

    केवल गिरफ्तारी नहीं, सख्त सजा मिले: विरेंद्र कुंडू

    पूरे घटनाक्रम के बीच पीड़ित वर्णिका के पिता विरेंद्र कुंडू ने कहा कि आरोपियों की मात्र गिरफ्तारी से कुछ नहीं होगा उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।

    बेटे का फोन आया तो प्रैस कांफ्रेंस बीच में छोड़ कर निकल गए बराला

    सुभाष बराला मीडिया के समक्ष अपना पक्ष पेश कर रहे थे कि तभी उनके बेटे विकास का फोन आ गया। हालांकि अभी मीडिया ने बराला से कोई सवाल नहीं किया था। इसी बीच फोन सुनते हुए बराला वहां से निकल गए। बाद में जब जवाहर यादव मीडिया के सवालों का जवाब देने आए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।