हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राष्ट्रीय महा...

    राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग, मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा हुए भाजपा में शामिल

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News : राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग,मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा हुए भाजपा में शामिल

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Nayab Singh Saini: पूर्व मंत्री व पिहोवा से विधायक संदीप सिंह सूरमा के नेतृत्व में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में व्यापार व उद्योग संगठन के महामंत्री विकास गर्ग ने रैली में शामिल हजारों का कार्यकर्ताओं के सम्मुख हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूर्व मंत्री पर पिहोवा से विधायक संदीप सिंह सूरमा भाजपा के कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी नविन जिंदल की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्य्ता की ज्वाइन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास गर्ग एक युवा व प्रतिभाशाली व्यापारी हैं और वह कांग्रेस में व्यापार उद्योग के बड़े-बड़े पदों पर थे। Kurukshetra News

    आज भाजपा में शामिल हुए हैं और उनके भाजपा में आने से हरियाणा के ही नहीं पूरे भारत के व्यापारियों को लाभ मिलेगा और व्यापार जगत को एक मजबूती भी मिलेगी क्योंकि उन्होंने पहले भी व्यापारियों के लिए बहुत काम किए हैं उनकी आवाज को उठाया है और उनके आने से पार्टी में व्यापारियों की हर समस्याओं को सुना जाएगा जिससे सभी व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा। विकास गर्ग अग्रवाल समाज से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पहले भी अपने समाज के लिए बहुत कार्य किए हैं और उनके पार्टी में आने से अग्रवाल समाज को भी मजबूती मिलेगी। Kurukshetra News

    पूर्व मंत्री व पिहोवा से विधायक संदीप सिंह सूरमा ने कहा कि किसी भी पार्टी को ऊपर उठाने में युवाओं की एक अहम भागीदारी होती है और ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की हर जगह जरूरत होती है राष्ट्रीय व्यापार उद्योग संगठन के महामंत्री विकास गर्ग के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। विकास गर्ग के पार्टी में आने से व्यापार का स्तर भी ऊंचा होगा क्योंकि यह पहले भी भारत में व्यापार व उद्योगों के बड़े पदों पर रह चुके हैं व्यापार जगत में विकास गर्ग का एक बहुत बड़ा नाम है जिसके भाजपा में आने से व्यापारियों को और मजबूती और लाभ मिलेगा। Kurukshetra News

    इनका पार्टी में आने पर हम इनका स्वागत करते हैं l इनको और इनके सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा l मीडिया को जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि वह भारत के यशस्वी व युगपुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा का नीतियों से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिहोवा से विधायक व पूर्व मंत्री संदीप सिंह सूरमा और लोकसभा प्रत्याशी नविन जिंदल की अध्यक्षता में पार्टी में अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आस्था जताई हैं l Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– नूंह की बेटी रुखसाना बनीं जज, खुशी की लहर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here