हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जनता की समस्य...

    जनता की समस्याओं का निस्तारण निगम की पहली प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad News
    जी -20 समिट को लेकर शहर के सौंदर्य कारण में तेजी लाएंगे 

    विक्रमादित्य मलिक ने नगर निगम मुख्यालय में संभाला गाजियाबाद  नगर आयुक्त का कार्यभार | Ghaziabad News

    • जी -20 समिट को लेकर शहर के सौंदर्य कारण में तेजी लाएंगे
    • शहर के कूड़े को साइंटिफिक तरीके से डिस्पोजल कराएंगे
    • शहर की जनता को सुविधा और निगम की आमदनी बढ़ाने के लिए काम करेंगे
    • टीम वर्क के साथ समन्वय स्थापित कर महापौर,पार्षद और सभी निगम के अधिकारी कर्मचारी मिलकर शहर को नंबर वन बनाएंगे | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद में सीडीओ रहे आईएएस  विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार शाम को छह बजे गाजियाबाद  नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला। नगर निगम मुख्यालय परिसर में पहुँचते ही उनका  अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ,सीटीओ डॉ संजीव सिन्हा ,सहायक नगर आयुक्त  पल्लवी सिंह, जीएम जल आनंद कुमार त्रिपाठी, चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार चौधरी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  मिथलेश कुमार, डॉ अनुज कुमार, गीता सिंह,  कवि नगर जोन प्रभारी  सुनील राय  आदि अधिकारियों और चोब सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद त्यागी, जीतेन्द्र सिंह अनिल

    कुमार, आलोक शर्मा, एसबीएम प्रभारी मुबारक अली, नितिन कुमार, देवेंद्र कुमार, मयूर आदि कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। नवागत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पूर्व नगर आयुक्त डॉ  नितिन गौड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने आपस में एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। पत्रकारों से वार्ता के दौरान नवागत नगर आयुक्त विक्रमादित्य  सिंह मलिक ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को सुविधा देने के साथ -साथ  अन्य शहरों की तर्ज पर प्लानिंग  करके निगम की आमदनी भी बढ़ाएंगे। Ghaziabad News

    और स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद को पहले पायदान पर लाने के लिए टीम वर्क के साथ प्लानिंग करेंगे। शहर के कूड़े को साइंटिफिक तरीके से डिस्पोजल कराया जायेगा। कहा कि टीम वर्क के साथ शहर नंबर वन बनाएंगे।और सभी मिलकर  काम करेंगे । शहर की जनता को सुविधा और निगम की आमदनी बढ़ाने के लिए काम करेंगे । उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल अपने सीमित घंटों में मन लगाकर काम कर ले तो परिणाम सुखद आएंगे। ऐसा कई जगह देखा गया है। उन्होंने कहा कि  जी- 20  समिट  को लेकर शहर के सौंदर्यीकरण में तेजी लाई जाएगी। जिसके लिए मार्गों पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल भी रहा है। जिसमे और तेजी ले जाएगी। Ghaziabad News

    उन्होंने जीडीए के जरिए विकसित टाउनसिप इंदरापुरम के नगर निगम हैंड ओवर मामले में उन्होंने कहा कि यह मामला शासन में गया हुआ है। शासन जो भी निर्देश देगा उस पर अमल किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारी जनता के हित में कार्य करे। उनके निर्देश पर कार्य किया जायेगा। शासन से अवस्थपना निधि का बकाया पैसा निगम के विकास के लिए लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।शहर को नंबर वन पायदान पर लाने के लिए सभी से समन्वय स्थापित कर योजना बनाकर प्रयास करेंगे।

    यह भी पढ़ें:– Honda Elevate: आ गई होण्डा की नई गाड़ी एलीवेट, कितनी दमदार है ये कार?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here