हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Gogamedi News...

    Gogamedi News: अभिषेक मौत मामले को लेकर ग्रमीणों ने फिर घेरा गोगामेडी थाना

    Gogamedi News
    Gogamedi News: अभिषेक मौत मामले को लेकर ग्रमीणों ने फिर घेरा गोगामेडी थाना

    पुलिस प्रशासन ने मांगा 23 फरवरी तक का समय कहा, हम मुल्जिमों को कर लेंगे गिरफ्तार

    गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। Nethrana News: नेठराना के बालक अभिषेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पांचवें दिन शनिवार को ग्रामीणों ने कारवाई की मांग को लेकर गोगामेडी थाना के आगे भारी आक्रोश प्रदर्शन किया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने नेठराना से पैदल मार्च करते हुए गोगामेड़ी तक नारेबाजी करते हुए गोगामेडी थाने के सामने पहुंचे। इस दौरान जहां पर एक बड़ी सभा की जहां पर पूर्व विधायक बलवान पूनिया, कामरेड मंगेज चौधरी के साथ अनेक वक्ताओं ने कहा कि आज अभिषेक की मौत को पांच दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस हथियारों को पकड़ नहीं पाई है। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अभिषेक के हत्यारों को नहीं पकड़ा तो भीम आर्मी जयपुर मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सकती है। Gogamedi News

    इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। वक्ताओं ने स्थानीय विधायक संजीव बेनीवाल के इस घटना के बारे में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आने पर भी रोष प्रकट किया। दोपहर बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी के साथ गोगामेडी थाना में वार्ता की, गीता चौधरी ने कहा कि ग्रामीण पुलिस का साथ दें, संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताश के लिए बुलाया गया, दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, हमारा सघन अनुसंधान जारी है, 23 फरवरी तक हम मुलजिमों को पकड़ लेंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में कामरेड मंगेज चौधरी, ग्राम प्रशासक नेठराना राजेंद्र निमिवाल, ग्राम प्रशासक रामगढ़ अजब भांभू, घड़सीराम जांगिड़, महबूब खान, एड .श्रवण सहारन, मुकेश, महेंद्र राजपूत, महंत शिल्पा, सरस्वती देवी, नरसी जालंधरा सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

    रिपोर्ट में खुलासा-गला दबाने से हुई बच्चे की मौत | Gogamedi News

    पुलिस प्रशासन ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि अभिषेक की मौत गला दबाने से हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने 23 तक का समय दिया है, अगर 23 तक मुलजिम नहीं पकड़े जाते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। शनिवार शाम को विधायक संजीव बेनीवाल अभिषेक के घर पहुंचे, गांव के नागरिकों से इस मामले को लेकर बातचीत की और ढांढस बंधाया।
    न्याय की मांग को लेकर गोगामेड़ी थाने के आगे प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार