हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो पक्षों में...

    दो पक्षों में टकराव, जमकर चली लाठियां

    Villagers, Protest, Electricity, Department, Raised, Strike, Haryana

    बिजली तार टूटने पर पनपा विवाद: आसपास के लोगों व ट्रक चालक में हुई कहासुनी

    • तीन घायल, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

    नूंह (सच कहूँ न्यूज)। सोमवार को दो पक्षों में टकराव हो गया। टकराव के बाद दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दरअसल झगडे की असली वजह घरों के पास लगा एक बिजली का खंभे के गाड़ी से तोडे जाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से खूब लाठी डंडे चले। जानकारी के अनुसार यहां के गुरुग्राम-अलवर हाइवे के फिरोजपुर झिरका स्थित सुमेर पेट्रोल पंप के नजदीक एक ट्रक ने बिजली के खंभे को तोड़ दिया था।

    खंभा तोडे जाने के पश्चात आसपास की घरों की बिजली ठप हो गई। जिसके बाद वहां लोग भड़क गए। इसी बीच ट्रक चालक के साथ लोगों की कहासुनी हो गई। इस पर ट्रक चालक ने अपने गांव से लोगों को बुलवा लिया।

    उधर इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे को जाम दिया व दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब आधे घंटे तक जाम रहे हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उधर जाम की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया।

    बिजली के तार टूटने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें तीन लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा।
    भगवत प्रसाद सिटी इंचार्ज फिरोजपुर झिरका।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।