हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश India Book of...

    India Book of Records: सरसा के विनय कुमार ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि!

    Sirsa News
    India Book of Records: सरसा के विनय कुमार ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि!

    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज | Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा निवासी विनय कुमार ने सबसे कम उम्र (जन्म 8 अक्तूबर 1994) में शिक्षा में स्नातक (बीएड) का एक वर्षीय कोर्स पूरा करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होंने 27 सितंबर, 2013 को 18 वर्ष, 11 महीने और 19 दिन की उम्र में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय से अभिलेख शिक्षा स्नातक का एक वर्षीय डिग्री कोर्स पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल सरसा क्षेत्र को गौरवांवित किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। Sirsa News

    पिता विनोद सिंह शेखावत ने बताया कि विनय ने 12 वर्ष की आयु में दसवीं कक्षा, 14 वर्ष की आयु में 12वीं कक्षा विज्ञान संकाय में तथा बी एस सी नॉन मेडिकल 17 वर्ष की आयु में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद एम एस सी फिजिक्स व एमफिल चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और वर्तमान में वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संघ जिला मानसा में साइंस मास्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    विनय कुमार ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि में उनके माता-पिता तथा गुरुजनों का वर्णनातीत सहयोग है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय प्रो. डॉ. मोनिका वर्मा, जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जगदीश सिंह कंबोज तथा प्रिंसिपल डॉ. अरुणा शर्मा को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजनों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संघ की प्रिंसिपल प्रभजीत कौर तथा समूह स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

    जनसमस्याओं का समाधान और योजनाएं घर तक पहुंचाने को जिला प्रशासन का गांव बुढ़ाभाणा में रात्रि ठहराव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here