हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home खेल IPL Final 202...

    IPL Final 2025: 18 साल का इंतजार खत्म हुआ,18 नंबर की जर्सी वाले विराट कोहली का सपना आखिरकार पूरा हुआ

    IPL Final 2025
    IPL Final 2025: 18 साल का इंतजार खत्म हुआ,18 नंबर की जर्सी वाले विराट कोहली का सपना आखिरकार पूरा हुआ

    IPL Final 2025: अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को रौंदकर अपने करोड़ों चाहने वालों बड़ा गिफ्ट दे दिया। खिताबी मुकाबले में विराट कोहली की टीम ने 190 रन बनाए थे, जबकि पंजाब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। वह जीत से सिर्फ 6 रन दूर रह गई, जबकि शशांक सिंह की 30 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से खेली गई नाबाद 61 रनों की पारी बेकार गई। जीत की सुगंध तभी मिल गई थी जब श्रेयस अय्यर एक रन पर आउट हुए। उस समय विराट का आक्रामक जश्न पूरी कहानी बयां कर रहा था। जब आखिरी ओवर में लगा कि अब जीत से कोई रोक नहीं सकता तो विराट कोहली की आंखों में आंसू थे। वह रो पड़े थे। भावनाओं का गुबार रोकते नहीं रुक रहा था। IPL Final 2025

    यह खबर भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, सोना खरीदने के इच्छुक हैं तो जान लें आज की कीमते…