हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सरदारशहर के ल...

    सरदारशहर के लिए रवाना हुई विवेकानंद संदेश यात्रा

    टाउन शहर में निकाली शोभायात्रा, शामिल हुए विद्यालयों के बच्चे

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विवेकानंद केन्द्र स्थापना की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से राजस्थान के सभी 33 जिलों में निकाली जा रही विवेकानंद संदेश यात्रा गुरुवार को हनुमानगढ़ से सरदारशहर के लिए रवाना हुई। इससे पहले टाउन शहर में आदर्श विद्या मंदिर से धानमंडी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी व फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन संस्था अध्यक्ष संतराम जिन्दल सहित अन्य व्यापारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह भी पढ़ें:– अलविदा 2022

    रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के निकाली गई शोभायात्रा में शामिल विद्यालयों के बच्चों का कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्साह देखने लायक था। जिस जगह से शोभायात्रा निकली भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। शोभायात्रा का लक्ष्मीनारायण मंदिर में समापन हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में विवेकानंद संदेश यात्रा के हनुमानगढ़ में आगमन से पूर्व में विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    चेतन जिंदल ने बताया कि विवेकानंद केन्द्र स्थापना की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से निकाली जा रही विवेकानंद संदेश यात्रा को 19 नवंबर को उपराष्ट्रपति की ओर से खेतड़ी से रवाना किया गया था। यह यात्रा 50 दिन तक निकलेगी। यह यात्रा राजस्थान के सभी 33 जिलों में से होकर गुजर रही है। विवेकानंद संदेश यात्रा ने मंगलवार शाम को हनुमानगढ़ में सूरतगढ़ के रास्ते प्रवेश किया था। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। इस यात्रा का समापन 7 जनवरी 2023 को जोधपुर में होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here