हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Welfare Work: रोम और बर्लिन में सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

    Welfare Work
    Welfare Work: रोम और बर्लिन में सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

    रोम (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा देश विदेश में मानवता भलाई के 168 कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन रोम (इटली) में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की ओर से वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई अभियान चलाया गया।

    यह सफाई अभियान कोरी सिटी में चलाया गया, जिसमें शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के वॉलिंटियर्स ने भाग लिया। इस दौरान सेवादारों की ओर से सिटी में बने 3 बड़े पार्कों सहित आसपास के स्थानों की सफाई कर उन्हें चकाचक किया गया। सेवादारों के द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोगों की ओर से भरपूर प्रशंसा की गई। इस मौके पर 85 मेंबर नरेंद्र इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर अमल करते हुए साध संगत मानवता भलाई कार्यों में लगी हुई है। साध संगत द्वारा रक्तदान, पौधारोपण, सफाई अभियान, जरूरतमंदों की मदद इत्यादि मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं।

    बर्लिन (सच कहूँ न्यूज)। विदेश में रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादार वहां भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिखाए मानवता भलाई के पथ पर चलते हुए मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों बर्लिन (जर्मन) की साध संगत की ओर से रथौस स्टेग लिट्ज (बर्लिन) में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और स्थानीय क्षेत्र को चकाचक कर दिया।

    जर्मन मूल के स्थानीय लोगों द्वारा डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस नेक कार्य के लिए भरपूर प्रशंसा की गई। सेवादार रमेश इन्सां ने बताया कि आस पास के वातावरण को साफ सुथरा रहने के लिए बर्लिन में इससे पहले 8 बार सफाई अभियान कर चुके हैं और आगे भी भलाई कार्यों को अंजाम देते रहेंगे।