हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उकलाना ब्लॉक ...

    उकलाना ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस के सेवादारों ने करोना वारियर्स व चिकित्सकों को किया सम्मानित

    Shah-Satnam-Ji-Green-S sachkahoon

    उकलाना (कुलदीप स्वतंत्र)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा भेजे गए पांचवें शाही पत्र की शिक्षाओं पर अमल करते हुए ब्लॉक उकलाना की साध-संगत ने पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्स्कों को फल व निम्बू पानी वितरित किया। इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास सुरेंद्र इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से करोना जैसी महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए फल व निम्बू पानी वितरित किया जा रहा है ताकि करोना जैसी महामारी से बचा जा सके।

    पुज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस के सेवादारों ने करोना वारियर्स, पुलिस कर्मियों चिकित्स्कों को फल व निम्बू पानी वितरित किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस फोर्स के सेवादारों ने करोना महामारी में दिलो-जान से ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को सैलूट किया।

    पुलिस के जवानों व चिकित्स्कों ने करोना रोकथाम  के लिए वितरित किए गए निम्बू पानी व फल के लिए धन्यवाद किया और हौसला अफजाई के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास सुरेंद्र इन्सां, विजय इन्सां, 15 मेंबर बलबीर इन्सां, 15 मेंबर दर्शन इन्सां, 15 मेंबर नरेश इन्सां, संजय इन्सां, भीरा इन्सां मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।