हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें विस्कॉन्सिन म...

    विस्कॉन्सिन में मतों की दोबारा गिनती, बाइडेन को फिर मिली जीत

    Joe Biden

    वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में मतों की दोबारा गिनती में भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत की पुष्टि हुई है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की टीम ने 18 नवंबर को विस्कॉन्सिन के दो बड़े प्रांतो मिल्वौकी और डेन में मतों की दोबारा गिनती का अनुरोध किया था। यहां बिडेन को लेकभग 20,000 मतों से जीत मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार मतों की दोबारा गिनती में मिल्वौकी और डेन में न केवल बाइडेन की जीत की पुष्टि हुई बल्कि विस्कॉन्सिन में उन्हें 87 मतों की और बढ़त भी मिल गई है। ट्रंप ने अभी भी तीन नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन की जीत को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है। उनकी टीम ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुये कई राज्यों में मुकदमें भी दायर किये हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।