हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

    Chandigarh News
    Chandigarh News: करोड़ों रुपयों तक पहुंची ‘सरपंच’ की बोली, चुनाव अधिकारी सख्त

    जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए आज सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के सभी मंत्रियों एवं विधायक भी मतदान कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भी मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस के सभी विधायकों को यहां एक होटल से विधानसभा लाया गया। सी तरह भाजपा के विधायकों को भी सीधे होटल से यहां लाया गया।

    Rajya Sabha Elections

    कांग्रेस के असंतुष्ट माने जा रहे खाद्य मंत्री रमेश मीणा भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी बात उन्होंने पार्टी आलाकमान को बता दी है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए दिये गये दिशा निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है। इसके तहत विधायकों को मास्क लगाने के साथ दस्ताने पहने हुए है। मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। गौरतलब है कि तीन सीटों पर हों रहे चुनाव में कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल एवं नीरज डांगी उम्मीदवार हैं वही भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत तथा औंकारसिंह लखावत को मैदान में उतारा है। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। भाजपा के गहलोत की जीत भी तय मानी जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।