हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश ईरान में राष्...

    ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

    Business from Iran

    तेहरान। ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हो गया। ईरान में मतदान केन्द्र आज सुबह खुल गये। रूसी शहरों-मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कजानन और एस्ट्राखान में भी मतदान केन्द्र खोले जाएंगे। प्रत्येक रूसी शहर में एक मतदान केन्द्र होगा। ईरान में 84 करोड़ 51 लाख नागरिकों में से पांच करोड़ 93 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। राष्ट्रपति पद के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

    राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में ईरानी न्यायपालिका के प्रमुख इब्राहिम रायसी, सेंट्रल बैंक के प्रमुख अब्दालनासेर, हेम्माती, संसद सदस्य सैय्यद गाजीजादेह और ईरान की एक्सपेडिएंसी डिस्सर्नमेंट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन रेजाई शामिल हैं। ईरानी कानून के तहत मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी अब यह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, क्योंकि उनका दूसरा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।