हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    हैरिस को मतदान करना, रूस के साथ युद्ध के लिये मतदान करना है: ट्रम्प

    Washington
    Washington हैरिस को मतदान करना, रूस के साथ युद्ध के लिये मतदान करना है: ट्रम्प

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी उपराष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए मतदान करना, रूस के साथ युद्ध करने के लिए मतदान करना है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “कॉमरेड कमला हैरिस के लिए मतदान करना रूस के साथ युद्ध के लिए मतदान करना है।” उन्होंने बार-बार कहा है कि अगर वे 2020 में फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाते तो यूक्रेन में संघर्ष नहीं होता। पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर वे 2024 में सत्ता में आते हैं तो वे यूक्रेन-रूस के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए काम करेंगे।
    ट्रम्प ने कहा कि इसके अलावा, सुश्री हैरिस के लिए मतदान अमेरिका में सैन्य मसौदा वापस लाने के लिए मतदान करना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here