हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में ती...

    कैराना में तीन बजे तक 45.74 फीसदी वोट, तीन घंटे शेष

    Kairana News
    Kairana News: कैराना में तीन बजे तक 45.74 फीसदी वोट, तीन घंटे शेष

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा निर्वाचन-2024 के पहले चरण के लिए कैराना विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक कुल 45.74 फीसदी मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर चुके है। हालांकि अभी मतदान सम्पन्न होने में तीन घंटे का समय शेष है। Kairana News

    शुक्रवार को प्रातः सात बजे शुरू हुआ मतदान धीरे-धीरे सम्पन्न होने की ओर बढ़ रहा है। कैराना विधानसभा क्षेत्र में प्रातः नौ बजे तक 9.12 फीसद, 11 बजे तक 22.05, दोपहर एक बजे तक 33.23 फीसदी मतदान हुआ। इसके पश्चात, दोपहर बाद करीब तीन बजे तक मतदान प्रतिशत 45.74 तक पहुंच गया। मतदाता अभी भी मतदान केंद्रों पर लगातार पहुंच रहे है। मतदान का समय शाम छह तक निर्धारित किया गया है। यानि मतदाताओं के पास अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अभी तीन घंटे का समय शेष है। वहीं, उपजिला निर्वाचन अधिकारी कैराना स्वप्निल कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक कैराना विधानसभा क्षेत्र में कुल 45.74 फीसदी मतदान हो चुका है। शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Weather: सिरसा में बारिश, हरियाणा के कई जिले हो सकते हैं बारिश से तर-बतर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here