हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    Hanumangarh NDPS Case: एनडीपीएस के प्रकरण में 2 गिरफ्तार

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    Hanumangarh NDPS Case: हनुमानगढ़। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब पांच माह से फरार एक वांछित स्थाई वारंटी को रावतसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होशियार सिंह (27) पुत्र गोपीराम मेघवाल निवासी जनाना पीएस भिरानी के रूप में हुई। रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानन्द ने बताया कि थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में होशियार सिंह करीब पांच माह से फरार चल रहा था। उसने पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगह फरारी काटी। अब स्थाई वारंटी होशियार सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कालूराम व कन्हैयालाल शामिल रहे। Hanumangarh News

    एनडीपीएस प्रकरण में आठ माह से थी तलाश, गिरफ्तार

    हनुमानगढ़। 6 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में रावतसर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी करीब आठ माह से पुलिस को तलाश थी। रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानन्द ने बताया कि 23 अप्रैल को थाना के एसआई ईमीचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान 6 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर सुरेन्द्र गोगा उर्फ गोगिया को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण हरजिन्द्र सिंह उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू (19) पुत्र जगसीर सिंह उर्फ जग्गा जटसिख निवासी चक चार केएसपी पीएस टिब्बी हाल तख्तमल पीएस कालांवाली जिला सिरसा, हरियाणा की तलाश थी। अब इस प्रकरण में हरजिन्द्र सिंह उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू को अनुसंधान के बाद अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।