हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दुष्कर्म का व...

    दुष्कर्म का वांछित आरोपी दबोचा, कारागार रवाना

    Kairana News
    Kairana News: दुष्कर्म का वांछित आरोपी दबोचा, कारागार रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी आलिम उर्फ लाला गुर्जर के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दुष्कर्म करने व धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आलिम उर्फ लाला गुर्जर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें:– तिगरी गंगा धाम में रिंग बांध स्पर निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकास कार्यों का निरीक्षण