हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सरसा Stray Dogs: आ...

    Stray Dogs: आवारा कुत्तों का आतंक, शहरवासी करें एजेंसी का सहयोग: मेहता

    Sirsa News
    Stray Dogs: सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Stray Dogs: वार्ड नंबर 3 के पार्षद रमेश मेहता ने कहा कि शहर में आवारा खुंखार एवं हमलावार कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद द्वारा अधिकृत एजेंसी को इन कुत्तों को पकड़कर इनकी वैक्सीन करने एवं गांव नटार में स्थित शेल्टर में भिजवाने के लिए सतगुरु सेवा समिति को यह ठेका दिया है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने 2 टोल फ्री नंबर 18008898229 और 18008907229 जारी किए गए हैं। कॉलोनी में जहां भी कुत्तों की समस्या है तो शहरवासी इन टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएं और एजेंसी के कर्मचारी से अपना शिकायत नंबर अवश्य ले लें। Sirsa News

    उन्होंने कहा कि उपरोक्त के अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर को 96135-52222 नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि सरसा शहर में स्ट्रीट डॉग को पकड?े के लिए नगर परिषद द्वारा अधिकृत एजेंसी नियुक्त की गई है, जो उनका वैक्सीनेशन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। उन्होंने बताया कि शहर में कुत्तों के काटने के कारण कई लोगों को रैबिज हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग जख्मी भी हो चुके हैं। पार्षद रमेश मेहता ने सभी शहरवासियों से अनुरोध किया कि कुत्तों की इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए आप एजेंसी के कर्मचारियों का सहयोग करें, उनके काम में किसी प्रकार की बाधा न डालें। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Lawrence Bishnoi Gang: बवाना के व्यापारी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार