हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    Humanity: ब्लॉक बजीदा जाटान के सेवादार ठंड से ठिठुर रहे बच्चों का बने सहारा

    Humanity, Warm, Clothes, Shoes, Distributed, Students

    विद्यार्थियों को वितरित किए गर्म कपड़े व जूते | Humanity

    • स्कूल स्टाफ सदस्यों ने साध-संगत का तहदिल से जताया आभार

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा (Humanity) पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी इस कंपकपाती ठंड से ठिठुुर रहे जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े, जर्सी, जूते, जुराब व कै प उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को करनाल जिले के ब्लॉक कम्बोपुरा के गांव बजीदा जाटान में स्कूल के जरूरतमंद छात्रों को गर्म कपड़े व जूते वितरित किए गए।जानकारी देते हुए ब्लॉक भंगीदास राजेश इन्सां व सेवादार प्रदीप इन्सां ने बताया कि साध-संगत ने आर्थिक रूप से मद्द करते हुए इन जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध करवाएं हैं।

     पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली शिक्षा | Humanity

    भंगीदास राजेश इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत के सहयोग से गांव में राशन वितरण, खूनदान, सफाई अभियान, कन्या विवाह जैसे 134 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि उन्हें यह शिक्षा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। वहीं बच्चों को गर्म कपड़े व जूते वितरण पर स्कूल स्टाफ सदस्यों ने साध-संगत का तहदिल से आभार जताया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    Humanity, Warm, Clothes, Shoes, Distributed, Students