हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब …अब कड़ा...

    …अब कड़ाके की ठंड में नहीं ठिठुरेंगे जरूरतमंद बच्चे

    Malout News
    Malout News: श्री गुरू रविदास नगर में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र बांटते परिजन, जोन के जिम्मेवार व सेवादार। तस्वीर: मनोज

    पारिवारिक सदस्य की याद में 160 बच्चों को बांटे गर्म वस्त्र | Malout News

    मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Welfare Works: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपनी खुशी व गमी के मौके पर जरूरतमंदों का भला करना नहीं भूलते, जिससे इनका भला हो रहा है। जानकारी के अनुसार जोन नम्बर 4 के प्रेमी सेवक डॉ. इकबाल इन्सां ने बताया कि मधू इन्सां, अशोक ग्रोवर इन्सां, अश्वनी ग्रोवर इन्सां, अजय ग्रोवर इन्सां (ऑस्ट्रेलिया), प्रियंका ग्रोवर इन्सां,

    अंशू ग्रोवर इन्सां, डॉ. पायल इन्सां (ऑस्ट्रेलिया) व ग्रोवर परिवार द्वारा अपने परिवारिक सदस्य सचखंडवासी राम प्रकाश ग्रोवर की याद में 22वीं बरसी पर रविदास नगर में रहते 160 जरुरतमंद बच्चों को टोपियां व जुराबें बांटी गई। उन्होंने बताया कि इस परिवार द्वारा हर साल सचखंडवासी राम प्रकाश ग्रोवर की याद में मानवता भलाई के कार्य किए जाते हैं। इस मौके परिजनों में कबीर इन्सां, रूहान, ईवान, आशा इन्सां, सत्त्या इन्सां, रवी इन्सां, सरगम व इनायत के अलावा जोन 4 के प्रेमी समिति के सेवादार संजीव भठेजा इन्सां, निक्का राम इन्सां, राज कुमार इन्सां व गुरप्रीत सिंह इन्सां मौजूद थे। Malout News

    यह भी पढ़ें:– Welfare Works: ठंड में ठिठुरते लोगों का सहारा बने डेरा श्रद्धालु

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here