हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश Rajasthan Wea...

    Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर आंचल में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

    Sri Ganganagar News
    Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर आंचल में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

    Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर। आज 6 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी (50-70 Km/h) बारिश, व कहीं-कहीं ओलावृष्टि का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है। 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (50-70 Km/h) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। Sri Ganganagar News

    इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के कुछ भागों में 20 से 50mm तक बारिश दर्ज होने की संभावना है। 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। Sri Ganganagar News