हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें वॉशिंगटन पोस्...

    वॉशिंगटन पोस्ट: भारत-चीन दोनों के पास एटमी हथियार, जंग का खतरा बहुत बड़ा

    नई दिल्ली। वॉशिंगटन पोस्ट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट पब्लिश की। इसमें सिक्युरिटी एक्सपर्ट्स के हवाले से कई जानकारियां दी गई हैं। सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच दो महीने से जारी विवाद के बीच अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा है कि 30 साल में पहली बार भारत और चीन के बीच जंग का खतरा इस बार सबसे ज्यादा बड़ा है। दोनों ही देशों के पास एटमी हथियार हैं और इन दोनों के बीच एक छोटा देश भूटान भी फंस गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दुनिया का ध्यान अभी नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच जारी तनाव पर ज्यादा है। चीन जिस इलाके में सड़क बना रहा है, उसे वो अपना बता रहा है जबकि भारत का करीबी दोस्त उस जमीन पर अपना दावा पेश करता है। चीन का सरकारी मीडिया भारत को रोज घुसपैठिया बताकर धमकी दे रहा है। भारत से कहा जाता है- अगर इलाके में शांति रखनी है तो भारत को डोकलाम के इलाके से फौज हटानी ही होगी।’

     30 साल में पहली बार भारत और चीन के बीच बड़ा विवाद

    अखबार के मुताबिक- चीन ये दावा करता है कि भारत ने उसकी सीमा में घुसपैठ की है। जबकि, भारत का कहना है कि चीन ट्राइजंक्शन में रोड बनाकर उसकी सिक्युरिटी के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत और चीन के बीच 2220 मील लंबी बॉर्डर है और इसके ज्यादातर हिस्से पर दोनों देशों में विवाद है। हालांकि, गोलियां किसी भी तरफ से नहीं चलतीं। हाल की दिनों में दोनों देशों के रिश्ते काफी खराब हुए हैं। चीन भारत को उसकी सिक्युरिटी के लिए खतरा बताता है। इन दोनों देशों के बीच भूटान भी आता है।

    रॉयल यूनाईटेड सर्विसेस इंस्टीट्यूट लंदन के एनालिस्ट शशांक जोशी के मुताबिक, ‘तनाव नहीं बढ़ेगा, ये कहना बेहद मुश्किल है। 30 साल में पहली बार भारत और चीन के बीच कोई विवाद इतना बड़ा हो गया है। दोनों मुल्क दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी रखते हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।