हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यमुना के बाद ...

    यमुना के बाद अब मारकंडा में बढ़ा जलस्तर

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ न्यूज)। पहाड़ों में पिछले सप्ताह से लगातार हो रही बरसात के कारण यमुना के बाद अब मारकंडा नदी भी पूरे उफान पर चल रही है। मीटर रीडर रविंदर ने बताया कि मंगलवार सुबह से 17633 क्योसिक पानी चल रहा है जिस कारण मारकंडा नदी के किनारे बसे गांव कठुआ में पानी पूरी सड़कों पर घूम रहा है और खेतों में घड़ी धान की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। वही मारकंडा नदी के किनारे बसे गांव गुमटी, मलिकपुर, रूपनगर, मदनपुर और मोहनपुर में भी ऐसा ही हाल देखा गया है। इसके अलावा मारकंडा नदी के किनारे बसे डेरों में भी पूरी तरह पानी भर चुका है जिसके चलते डेरों में रहने वाले लोग साफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उपमंडल अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि मारकंडा नदी में ज्यादा उफान से पानी आने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने पटवारियों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को मारकंडा नदी के साथ लगते गांवों पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिए है। मारकंडा नदी के किनारे बसे डेरो और गांवों के लोगों का कहना है कि यह समस्या हमें हर साल झेलनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें:– महात्मा गांधी जी के जीवन की कुछ रोचक घटनाएं और तथ्य | Mahatma Gandhi

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here