हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 17 साल बाद मि...

    17 साल बाद मिली अजमेर को बड़ी उपलब्धि!

    Digital Assembly
    Digital Assembly: राजस्थान विधानसभा का सदन अब हुआ गुलाबी और डिजिटल

    फॉयसागर झील से जलापूर्ति शुरू

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार बड़ी उपलब्धि का दिन रहा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Assembly Speaker Vasudev Devnani) के निदेर्शों के तहत जलदाय विभाग ने 17 साल बाद फॉयसागर झील से जलापूर्ति शुरू कर दी। झील से प्रतिदिन 3 एमएलडी पानी मिलेगा। इससे हजारों घरों में जलापूर्ति सुधरेगी। इसके साथ ही बीसलपुर योजना से भी अजमेर को 2.2 टीएमसी अतिरिक्त पानी दिए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बीसलपुर से अजमेर तक दूसरी स्टील पाइप लाइन डाले जाने के प्रयास भी प्रारंभ हो गए हैं। Ajmer News

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को फॉयसागर रोड स्थित फिल्टर प्लांट पर झील से जलापूर्ति, फिल्टरेशन और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्री देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय से पेजयल की समस्या बनी हुई थी। हमने आमजन से वादा किया था कि सरकार बनते ही पेयजल व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा। अजमेर उत्तर को पेयजल की दृष्टि से विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके पहले कदम के रूप में फॉयसागर झील को वैकल्पिक जलस्त्रोत के रूप में काम लिया जा रहा है।

    17 साल बाद पानी, रिकॉर्ड दो महीने में काम पूरा – देवनानी ने बताया कि पहले फॉयसागर से पानी लिया जाता था लेकिन पिछले 17 सालों में यह व्यवस्था बंद हो गई। जलदाय विभाग को निर्देश दिए गए। राज्य सरकार से करीब एक करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत कराया गया। इंजीनियर्स ने पांच महीने का समय मांगा लेकिन गर्मी को देखते हुए समय से पहले काम पूरा करने को कहा। अजमेर जलदाय विभाग की टीम ने 24 घण्टे काम कर रिकॉर्ड 2 महीने में जलापूर्ति शुरू कर दी। Ajmer News

    देवनानी खुद ने चखकर गुणवत्ता जांची | Ajmer News

    फॉयसागर से रोजाना 3 एमएलडी पानी लिया जाएगा। झील में अभी 26 फीट पानी है। इस पानी से फॉयसागर रोड फिल्टर प्लांट से जुड़े हजारों घरों को आपूर्ति होगी। इसके साथ ही बीसलपुर का जो पानी बचेगा, उसे शहर के दूसरे हिस्सों में वितरित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फॉयसागर से आने वाले पानी की प्रतिदिन निश्चित अन्तराल में जांच करवाकर ही पेयजल आपूर्ति का वितरण किया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने पानी को स्वयं चखा। Ajmer News

    Haryana News: जब राहुल के सामने ही मंच पर भिड़ गए दान सिंह व किरण चौधरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here