बाड़मेर (सच कहूँ न्यूज)। जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर में बेजुबान पशुओं व अबोल पंछियों की जल सेवा को लेकर निरन्तर अलग-अलग स्थानों पर जल कुण्ड़िया व परिण्डे लगाए जा रहे है। जिस कड़ी में गुरूवार को शहर में कल्याणपुरा व हम्मीरपुरा मोहल्ले में कई स्थानों पर संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पशुओं के लिए जल कुण्डिया लगाई गई। Barmer News
वहीं पंछियों के लिए पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे व छोटे-छोटे पक्षीघर लगाएं गए। संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान अपने उद्देश्यों के अनुरूप जीवों की सेवा व कल्याण को लेकर वीरवार को शहर में कल्याणपुरा व हम्मीरपुरा क्षेत्र में पशुओं की जल सेवा को लेकर जल कुण्डी व पक्षियों की जल सेवा के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाए गए।
मोहल्ले वासियों ने अपने-अपने घरों के आगे जल कुण्डियां लगाई व पेड़ों पर पंछियों के लिए परिण्डे लगवाए। इस वर्ष 200 से अधिक जल कुण्डियां व 2000 से अधिक मिट्टी के परिण्डे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि भीषण गर्मी के दिनों में बेजबान पशुओं व अबोल पक्षियों के लिए हलक तर करना बड़ा कठिन हो जाता है। Barmer News















