हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश kurukshetra N...

    kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में शोक की लहर, अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार हुई अंजू शर्मा

    kurukshetra News

    Ahmedabad plane crash: कुरुक्षेत्र। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की गूंज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद तक पहुंची है। इस दुर्घटना में गांव राम शरण माजरा की अंजू शर्मा का दुखद निधन हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अंजू बीते कई वर्षों से अपने परिवार सहित वडोदरा (गुजरात) में निवास कर रही थीं और अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं। kurukshetra News

    इस दुःखद समाचार के बाद अंजू के पैतृक गांव में मातम का माहौल है और परिजन गहरे विषाद में हैं। सबसे पीड़ादायक पक्ष यह है कि अंजू के वृद्ध माता-पिता को अभी तक यह समाचार नहीं बताया गया है। उनके पिता जगदीश शर्मा, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, ब्रेन हेमरेज के चलते बिस्तर पर हैं, जबकि माता भी लंबे समय से अस्वस्थ हैं। परिजनों का कहना है कि यदि हम यह दुःखद समाचार उन्हें सुनाते हैं, तो उनकी स्वास्थ्य स्थिति और बिगड़ सकती है, यहां तक कि उनकी जान पर भी संकट आ सकता है।

    परिवार की ओर से अंजू के चाचा, बहन व जीजा शोक-संवेदना व्यक्त करने आए लोगों से मिल रहे हैं। वडोदरा में अंजू की छोटी बेटी का डीएनए परीक्षण कराया गया, जिससे यह पुष्टि हुई कि अंजू शर्मा का निधन हो चुका है। अब उनके परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों हेतु वडोदरा रवाना होने की योजना बना रहे हैं। kurukshetra News

    किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि गांव की बेटी की विदाई इतनी हृदयविदारक होगी

    गांव के लोगों ने बताया कि किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि गांव की बेटी की विदाई इतनी हृदयविदारक होगी। अंजू के चाचा बालकिशन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, “अंजू बहुत मिलनसार और हंसमुख थी। वह पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती थी। उसके जाने से हम सभी टूट गए हैं।”

    अंजू की बहन नीलू शर्मा ने बताया कि उड़ान से ठीक पहले अंजू ने उन्हें वीडियो कॉल किया था, लेकिन वह उसे उठा नहीं सकीं। यह बात उन्हें आज भी कचोटती है। नीलू ने बताया कि अंजू ने परिवार के सभी सदस्यों को जोड़ते हुए एक व्हाट्सएप समूह भी बनाया था। अंजू अपने आठ बहनों में सबसे बड़ी थीं और हमेशा सबका सहारा बनी रहीं। kurukshetra News

    Ahmedabad plane crash Update: विमान दुर्घटना में 242 में से एक व्यक्ति जीवित बचा, कैसी है उसकी हालत?…