हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश World Arthrit...

    World Arthritis Day 2023: कम उम्र में गठिया: जानें, बचने के उपाय व एक्सपर्ट की राय!

    Arthritis: Symptoms And Prevention

    World Arthritis Day 2023: आज 12 अक्तूबर है और आज के दिन को पूरी दुनिया वर्ल्ड आर्थराइटिस डे के रूप में मनाती है। यह हर साल मनाया जाता है जोकि लोगों को गठिया के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आर्थराइटिस डे की शुरुआत 1966 में आर्थराइटिस एंड रूमेटिज्म इंटरनेशनल द्वारा की गई थी। बताया जाता है कि 1966 से पहले गठिया को बुजुर्गों की बीमारी समझा जाता था। लेकिन फिलहाल कुछ सालों की बात की जाए तो यह बीमारी आज बहुत कम उम्र के लोगों को पीड़ित कर रही है।

    हाल यह है कि आज दुनिया में लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें मुख्य रूप से रुमेटीइड गठिया, एंकिलॉजिंग स्पॉडिंलाइटिस और ल्यूपस जैसी सूजन शामिल हैं। वैसे तो गठिया एक प्रकार की ज्यादा सूजन एवं जोड़ों के दर्द के रूप में आने वाली बीमारी है। इस रोग के विभिन्न रूप हैं, जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, रहूमटॉइड आर्थराइटिस, जुवेनाइल आर्थराइटिस आदि। दुनिया में लाखों लोग आज इससे प्रभावित हैं और इसका कोई विशेष इलाज भी नहीं है। वैसे इसका इलाज गठिया के प्रकार पर निर्भर करता है कि किस प्रकार का गठिया मरीज को परेशान कर रहा है। बताया जाता है कि व्यक्ति अपनी ज्वाइंट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आरंभ में ही इसके लक्षणों पर ध्यान दे ताकि गठिया को आने से पहले ही उस पर रोक लगाई जा सके। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इससे बचने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं:- Arthritis: Symptoms And Prevention

    मोटापा ना बढ़ने दें : बता दें कि अगर व्यक्ति का वजन ज्यादा बढ़ जाता है तो वह व्यक्ति के जोड़ों, घुटनों, कूल्हों एवं पैरों पर अतिरिक्त बोझ डालता है। व्यक्ति इस पर काबू पाने के लिए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या जैसे हर रोज व्यायाम आदि करके अपना वजन संतुलित बनाए रख सकता है और गठिया रोग के खतरे को कम कर सकता है।

    शारीरिक गतिविधियों चालू रखें : व्यक्ति अगर अपने शरीर को हमेशा परेशान करके रखे, कहने का मतलब कि व्यक्ति अपने शरीर से हमेशा मेहनत, कठिन परिश्रम करे तो इससे क्या होगा कि आपके शरीर में लचीलापन रहेगा, जोकि जोड़ों को भी लचीला बनाएं रखेंगी और आपकी मांसपेशियां मजबूत रहेंगी। इसके लिए आप तैराकी, पैदल दौड़, या योग अथवा व्यायाम कर सकते हैं जोकि आपकी सेहत ही नहीं आपके पूरे शरीर के लिए बेहतर माने जाते हैं।

    चोट आदि से बचाव : बता दें कि अगर कोई भी चोट आपके जोड़ों पर लग जाती है तो वा ताउम्र आपको परेशान कर सकती है जोकि बाद में गठिया रोग को विकसित करती है। ऐसे में आप उचित उपकरण एवं अच्छी तकनीक की सहायता से खेल तथा शारीरिक गतिविधियां करके अपने जोड़ों को सुरक्षित रख सकते हैं।

    संतुलित एवं शाकाहारी भोजन : व्यक्ति अपने शरीर के जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन एवं खनिज से भरपूर तथा एंटीआॅक्सीडेंट युक्त भोजन ज्यादा करे, जितना हो सके शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता दे। इसके लिए भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

    नशों से दूरी बनाएं रखें : बताया जाता है कि धूम्रपान या नशीने पदार्थों का अत्याधिक सेवन गठिया रोग को ज्यादा बढ़ावा देता है। इन चीजों से गठिया रोग का खतरा ज्यादा बना रहता है। इन सबसे दूरी ही आपको गठिया रोग से छुटकारा दिला सकता है। Arthritis: Symptoms And Prevention

    समय-समय पर जांच : अगर आपको समय रहते गठिया के लक्षणों का पता लग जाता है जोकि नियमित जांच से पता लग सकता है तो वो आपको करा लेनी चाहिए। अगर गठिया की शिकायत हो तो तुरंत किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर उसका उपचार शुरू कर देना चाहिए।

    भरपूर नींद : अच्छी नींद व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकती है और यह बेहद जरूरी भी है। जब व्यक्ति गहरी नींद में सोता है तो उसके शरीर के उत्तकों की मुरम्मत होती है जोकि गठिया या जोड़ों की बीमारी को दूर रखती है। इसलिए व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। Arthritis: Symptoms And Prevention

    यह भी पढ़ें:– Grahan 2023: लगने जा रहा है साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण! इस दिन, इस समय!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here