हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Rajasthan Election 2023 : भाजपा की प्रचंड जीत के लिए तीन सालों से निभा रहे है अपना संकल्प: पूनियां

    Rajasthan Assembly
    Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा का नया सत्र जनवरी में हो सकता है शुरु!

    जयपुर (वार्ता)। Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी, पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां प्रदेश में भाजपा के विजय संकल्प 2023 के लिये पिछले तीन साल से अपना संकल्प निभा रहे है। Jaipur News

    विधानसभा चुनाव के चलते डा पूनियां अपने आमेर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से लेकर देर रात तक आमजन, मतदाताओं सहित 36 कौम के प्रमुख लोगों से संवाद कर भाजपा की प्रचंड जीत के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं वहीं वह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बगरू, बस्सी और दूदू में भी जनसभाओं को संबोधित कर चुके है।

    राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर ही रात्रि का भोजन करेंगे | Jaipur News

    डा पूनियां पिछले तीन वर्ष से यह संकल्प निभा रहे हैं कि वह राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर ही रात्रि का भोजन करेंगे और फूल-माला भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ही पहनेंगे। इसी संकल्प के तहत वह पिछले तीन सालों से रात का भोजन नहीं कर रहे और फूल माला भी नहीं पहन रहे है। उन्होंने उत्तरप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भाजपा की सरकारें बनने ही रात्रि का भोजन करने और फूल-माला पहनने का संकल्प ले रखा है।

    उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकारें बन चुकी हैं अब राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने तक डा पूनियां यह संकल्प निभाएंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर डा पूनियां उत्तरप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक आदि राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

    आमेर विधानसभा क्षेत्र से फिर पार्टी प्रत्याशी हैं डा पूनियां

    डा पूनियां के राजस्थान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते संगठन मजबूती मिली और उनके सवा तीन साल के प्रदेशाध्यक्ष कार्यकाल में पार्टी ने 50 हजार बूथों पर फोटोयुक्त बूथ समितियों, पन्ना और पेज समितियां का कार्य धरातल पर पूर्ण किया गया। उन्के कार्यकाल में दोनों कोरोनाकाल में पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान के तहत पूरे राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने करोड़ों लोगों की भोजन, राशन,पानी, चरणपादुका, वॉलिन्टियर्स के जरिये बुजुर्गों को उनके घरों तक दवाइयां पहुंचाना आद मदद की। इससे राज्य में पार्टी की एक अलग छवि बनी।

    हमेशा अपनी पार्टी और अपने क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित रहने वाले डा पूनियां इस बार विधानसभा चुनाव में अपने आमेर विधानसभा क्षेत्र से फिर पार्टी के प्रत्याशी हैं और वह अपने आमेर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही जनसंपर्क के लिए निकले जाते हैं और इस दौरान वह अपनी गाड़ी में या किसी गाँव-ढाणी में ही स्थानीय लोगों के साथ चाय नाश्ता और दोपहर का भोजन करते हैं। Rajasthan Assembly Election 2023

    पिछले पांच साल में डा पूनियां बराबर अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने एवं उनके हर दुख सुख में साथ खड़े रहने के साथ ही उनके क्षेत्र में सड़क, चिकित्सालय, स्कूल सहित विभिन्न विकास के कार्य भी निरंतर कराते रहे हैं। यही कारण है कि आज जब वह अपने चुनाव प्रचार में निकलते हैं तो क्षेत्र के लोग उनका अभिनंदन कर उन्हें पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाते हैं। Rajasthan Election 2023

    इस पर डा पूनियां अपने मतदाताओं को विश्वास दिलाते है कि वह हमेशा की तरह इस बार भी उनकी आंकाक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह इस दौरान अपने क्षेत्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कोरोनाकाल में भाजपा द्वारा किए गए सेवा कार्यों, आमेर विकास मॉडल और भाजपा संगठन की मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Air Quality Index : 3 भारतीय शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर, दिवाली पर फूटा ठीकरा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here