हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हमें चौधरी चर...

    हमें चौधरी चरण सिंह जी के संकल्पों को पूरा करने के लिए एकजुट होना होगा: एस.एस. लोर  

    Ghaziabad
    Ghaziabad हमें चौधरी चरण सिंह जी के संकल्पों को पूरा करने के लिए एकजुट होना होगा: एस.एस. लोर  

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। किसान मसीहा  एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के 122 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इंदिरापुरम स्थित एएटीएस सोसायटी   में जाट सभा इंदिरापुरम के जरिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह  की जयंती और भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जाट सभा इंदिरापुरम के अध्यक्ष चौधरी यतेंद्र  तेवतिया और सोसायटी के प्रेसिडेंट सुमित तोमर,मोहन सिंह सांगवान ,वीरेंद्र सिंह ढाका की अगुवाई में हुआ। चौधरी सुरेंद्र सिंह लोर,चौधरी लक्ष्मण सिंह मलिक ,राजवीर सिंह की अध्यक्षता में  क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

    इस मौके पर मोहन सिंह सांगवान ,चौधरी लक्ष्मण सिंह मलिक ,डॉ अनिल चौधरी ,अमित चौधरी रणवीर सिंह ,ओमवीर सिंह वीरवाल ,केपी सिंह दहिया ,रविंद्र सिंह ,नितिन सरोहा ,विजय चौधरी ,जसपाल गिल,उदल सिंह बाना , मालती सांगवान  आदि ने अपने- अपने विचार रखे। और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोर ने कहा हमें स्व. चौधरी चरण सिंह के संकल्पों को पूरा करने के लिए एकजुट होना होगा। इस दौरान चौधरी लक्ष्मण सिंह मलिक ने चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन कर रहे मोहन सांगवान ने कहा कि समाज में एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़े। तभी समाज का उठान सम्भव है।जाट परिवार मिलन इंदिरापुरम के अध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने कहा हमें बुजुर्गों से बहुत कुछ सीखना बाकी है। बुजुर्गों का संग हम सभी किए लिए अमृत समान है। इस दौरान समाज के संगठन विस्तार के बारे में भी चर्चा  की गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here