हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा ने मेयर...

    भाजपा ने मेयर पद की प्रत्याशी सुमन बहमनी सहित सभी वार्डों से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन करवाया – कंवरपाल गुर्जर

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: भाजपा ने मेयर पद की प्रत्याशी सुमन बहमनी सहित सभी वार्डों से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन करवाया - कंवरपाल गुर्जर

    नगर निगम चुनावों में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाएंगे – भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा | Yamunanagar News

    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों की सेवा कर रह हैं – विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में मेयर पद की भाजपा उम्मीदवार श्रीमती सुमन बहमनी सहित नगर निगम के सभी 22 वार्डों के लिए भाजपा पार्षद उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करवाया गया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग सहित बहुत से वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी साथ रहे। Yamunanagar News

    भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि जिला यमुनानगर में भाजपा संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है, भाजपा का हर पदाधिकारी हर कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के साथ है।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि यमुनानगर जिले की देवतुल्य जनता ने हरियाणा प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब नगर निगम चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व आम जनता के आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस का कोई भी जन आधार नहीं है। कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो चुका है जनता का मूड भी कांग्रेस के प्रति नहीं रहा, दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला। Yamunanagar News

     

    यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नगर निगम चुनावों पर बोलते हुए कहा कि भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ता हर चुनाव को गंभीरता से लड़ते हैं, इसलिए मेयर पद सहित सभी वार्डों में कमल खिलाने के लिए भाजपा परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता तैयार हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों की सेवा कर रह हैं।यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी श्रीमती सुमन बहमनी ने बताया कि नगर निगम चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के मार्गदर्शन में भाजपा की जीत के बाद निगम क्षेत्र का तीन गुना गति से नॉन-स्टॉप विकास होगा और नई परियोजनाएं तैयार कर जनता को सुविधाएं दी जाएंगी। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: आलू लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, लगा जाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here