हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश मौसम: मुंबई औ...

    मौसम: मुंबई और आसपास के इलाकों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज 4 जिलों के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

    sdkjdkj copy

    मुंबई में बुधवार रात से बारिश हो रही, वर्सोवा में तीन घंटे के अंदर 50 मिलीमीटर पानी बरसा

    मुंबई महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघार में बुधवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने मुंबई में दो दिन (गुरुवार और शुक्रवार) भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबई और रायगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने महाराष्ट्र के चार जिले- मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का आदेश दिया है।

    स्कूल शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट किया, ”भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और कोंकण के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य के बाकी जिलों के कलेक्टरों को स्थानीय स्तर पर हालात को देखते हुए इस पर फैसला लेने के निर्देश दिए।”
    मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केएस होसिल्कर ने बताया कि बुधवार रात से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वर्सोवा में तीन घंटे के अंदर 50 मिलीमीटर पानी बरसा। मुंबई, पालघर और ठाणे में भी भारी बारिश हो सकती है।

    दोपहर में आ सकता है हाई टाइड

    मुंबई में दोपहर 2.29 मिनट पर हाई टाइड की चेतावनी दी गई है। इस दौरान समंदर मे 3.85 मीटर की लहरें उठ सकती हैं। बीएमसी ने लोगों को उन इलाकों में जाने से मना किया गया जहां पर पानी भरता है और साथ ही जो इलाके समंदर के पास हैं। बीएमसी तरफ से 1916 नंबर जारी किया गया है।

    मुंबई इस बार बारिश से कई बार जलमग्न हुई

    इस मानसून सीजन में मुंबई में कई बार तेज बारिश हुई और इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। निचले इलाकों में जलभराव के कारण कई बार घरों में पानी घुस गया, सड़कें जलमग्न हो गईं। यहां तक कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बारिश की वजह से बंद हो चुका है।

    भोपाल में 1980 के बाद सबसे ज्यादा बारिश

    मध्य प्रदेश में बारिश ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया। राजधानी भोपाल में 39 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम तक यहां 1694.0 मिमी बारिश हो चुकी थी। इसके साथ 2006 की सबसे ज्यादा बारिश 1686.4 का रिकॉर्ड भी पीछे रह गया। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने का अनुमान जताया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।