हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    Weather alert
    Weather alert

    जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। Weather alert

    नई दिल्‍ली, एजेंसियां। जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन भारी पड़ने वाला है। मौसम विभाग (Weather alert) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ साथ तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

    समाचार एजेंसी एएनआइ ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्‍तान और उसके समीपवर्ती इलाकों पर एक चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे समुद्र में तेज हलचल दर्ज की जा सकती है। विभाग ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जो दबाव बन रहा है उसका असर अगले 24 घंटे तक रहेगा।

    मुंबई में आसमान साफ रहेगा और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्‍ली एनसीआर में न्‍यूनतम तापमान कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। यही नहीं इन इलाकों में वातावरण में नमी भी 65 फीसद तक बढ़ जाएगी। इससे दिल्‍ली वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं मुंबई में आसमान साफ रहेगा और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।