हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: मौसम अलर्ट, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसमी बदलाव?

    Weather Update
    Weather Update: मौसम अलर्ट: जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसमी बदलाव?

    Weather Update: मौसम डेस्क,डॉ. संदीप सिंहमार। हरियाणा व पंजाब में राज्य के अब 17 अक्तूबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान, उत्तर पश्चिमी हवाओं की हल्की गति चलने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जबकि रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है। यह जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा परिवर्तशील होने की संभावना नहीं है। जिसकी वजह से दिन में तापमान बढ़ेगा व रात को हल्की ठंड शुरू होगी।

    Human Eye: कितने मेगापिक्सल की होती है इंसान की आंख? बहुत लोग नहीं दे पाते इस बात का जवाब!

    बदलते मौसम का असर शुरू भी हो गया है। हरियाणा में जहां रात्रि का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यही ऐसे दिन है जिनमें सबसे ज्यादा खांसी,जुकाम व बुखार से संबंधित मामले सामने आते हैं। दूसरी तरह यह मौसम मलेरिया व डेंगू फैलने के लिए भी अनुकूल बना हुआ है। हरियाणा में अक्टूबर व नवंबर में ही डेंगू का डंक सबसे अधिक लगता है। वहीं राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा सेड़वा बाड़मेर में 23 मिमी बारिश हुई है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी राजस्थान में अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

    जम्मू व साथ लगते पाकिस्तान में बना चक्रवाती परिसंचरण | Weather Update

    पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। जिसमें समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक द्रोणिका है, जो अब लगभग 75 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चल रही है। इस प्रकार पूर्वी असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 12 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम के मध्य भागों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है।

    राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना

    भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश संभव है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here