हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मौसम अलर्ट : ...

    मौसम अलर्ट : हरियाणा में 3 नवंबर से मौसम लेगा करवट

    Weather Update
    Weather Update

    मौसम में नमी बढ़ने व रात को तापमान में गिरावट होने की संभावना

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। राज्य में मौसम (weather alerts) 5 नवंबर तक आमतौर पर खुष्क रहने की संभावना है। उत्तरी हरियाणा के कुछ एक क्षेत्रों में 3 नवंबर को आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि इस दौरान बीच बीच में हवाओं की दिशा में भी बदलाव संभावित जो उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान आज मैच हारी तो वर्ल्ड कप से हो जाएगी बाहर

    बादल छाने की संभावना | weather alerts

    पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 नवंबर के बाद ही राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है। इसके साथ ही बादल छाने की संभावना है। शनिवार रात्रि को हिसार में 15.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 17.4 डिग्री सेल्सियस, पंचकूला में 16.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इस तापमान में अभी और भी गिरावट आने की संभावना है

    यह मौसम फसलों के लिए उपयुक्त

    हरियाणा में अक्टूबर के शुरूआती दिनों से ही रात्रि के तापमान में कमी देखी जा रही है। वहीं दिन का तापमान खुश्क है। जबकि अक्सर अक्टूबर में दिन और रात्रि के तापमान में अधिक अंतर दिखाई नहीं देता है। इस बार रातें अधिक ठंडी होने का कारण मौसम विज्ञानी दक्षिण पश्चिम मानसून की वर्षा को बता रहे हैं। आगे भी रात्रि का तापमान भी इसी प्रकार से कम रहने की पूरी संभावना है। क्योंकि हाल ही में गया दक्षिण पश्चिम मानसून में अक्टूबर में भी काफी वर्षा हुई। इस कारण से वातावरण में नमी बनी रही। यही कारण रहा कि अभी तक रात्रि का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। खास बात है कि यह मौसम फसलों के लिए उपयुक्त है। खासकर सब्जियों से जुड़ी फसलों के लिए तापमान अनुकूल है। इसके साथ ही पैदावार भी अच्छी रहने की उम्मीद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here