हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर वालों को मौसम विभाग ने किया सावधान!

    Delhi Weather Update 
    Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर वालों को मौसम विभाग ने किया सावधान!

    Delhi Weather Update 2025: नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्री-मानसून की दस्तक के साथ जहाँ एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, तेज हवाएं और रिमझिम फुहारें जारी रह सकती हैं। Delhi Weather Update

    मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून से 29 जून तक क्षेत्र में येलो अलर्ट सक्रिय रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 55 से 90 प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी और घुटन का सामना करना पड़ सकता है।

    तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

    24 जून को शाम और रात्रि के समय हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 25 और 26 जून को पूरे दिन – सुबह, दोपहर, शाम और रात- गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे सड़कों पर जलभराव और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। 28 और 29 जून के लिए मौसम विभाग ने “गर्जन के साथ वर्षा” और “तेज बारिश व तूफानी हवाओं” की चेतावनी जारी की है। इन दिनों बिजली गिरने और तेज गर्जना की संभावना अधिक है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    बादल छाए रहने के कारण दिन की तेज धूप से राहत ज़रूर मिली है, लेकिन अत्यधिक नमी के चलते उमस बढ़ी हुई है। सुबह और शाम की हवा में थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है, फिर भी दिन के समय चिपचिपी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

    मौसम वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह | Delhi Weather Update

    खुले स्थान पर बिजली चमकने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।

    तेज हवाओं और बारिश के दौरान पेड़ों, खंभों और बिजली की तारों से दूरी बनाए रखें।

    जलभराव वाले स्थानों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

    इस मौसम में अधिक पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, अतः पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

    Chennai-Gulf flights cancelled: गल्फ एयरस्पेस बंद! चेन्नई से आने-जाने वालीं 11 उड़ानें रद्द