हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Punjab Weathe...

    Punjab Weather Today: मौसम विभाग से आई बड़ी खबर, हरियाणा, पंजाब वाले हो जाएं सावधान!

    Weather Today
    Weather Today मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार!

    चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में गर्मी का कहर जारी है। (Punjab Weather Today) उधर लगातार तीन दिनों से अचानक बदले मौसम के बीच शुक्रवार को हिमाचल व जम्मू-कश्मीर को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत तापमान की बढ़ोतरी से तपता नजर आया। इस दौरान हरियाणा में राजस्थान से भी अधिक झुलसाने वाली गर्मी पड़ी।

    IMD Rainfall Alert: चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ मचाएगा तबाही, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    हरियाणा व राजस्थान में हिसार सबसे अधिक गरम रहा। यहां का (Punjab Weather Today)अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया वहीं रात्रि का तापमान अभी भी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। भारत मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। लेकिन दिन के तापमान में अगले 4 दिनों तक भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान दो से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी रहेगी।

    फरीदकोट का तापमान पहुंचा 40 डिग्री | Punjab Weather Today

    पंजाब का फरीदकोट जिला सबसे गर्म रहा। यहां समान्य तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 42.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इसके अलावा बठिंडा, पटियाला, बरनाला, पटियाला और मुक्तसर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया।

    हरियाणा के 14 जिलों में धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी | Punjab Weather Today

    तापमान में बढ़ोतरी धूल भरे अंधड़ को देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में मेवात, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर ,रोहतक, गुरुग्राम जींद, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इन सभी जिलों में 13 मई को दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तर दक्षिण हरियाणा में बूंदाबांदी की भी संभावना |

    Punjab Weather Today

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा राज्य में 13 मई को पहले तापमान में बढ़ोतर और बाद में आंशिक बादलवाई के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उत्तर-दक्षिण क्षेत्रों में कुछेक स्थानों पर तेज हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।

    16 को बदलेगा मौसम | Punjab Weather Today

    उन्होंने बताया कि 14 व 15 मई को हरियाणा, पंजाब में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व गर्म रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान बीच बीच में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 16 मई रात्रि से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here