हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update Today: उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के साथ चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम

    IMD

    नई दिल्ली। देश का मौसम एक बार फिर बदला है और भीषण गर्मी (Weather Update) के बीच मौसम सुहावना हो गया है। भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है और कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से देश के उत्तरी राज्यों समेत कई जगहों पर मौसम सुहावना हो गया है) पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था।

    हालांकि अब इस चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से निजात मिलने (Weather Update)  की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार (30 अप्रैल) को बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। आईएमडी ने उत्तरी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इन दिनों केदारनाथ धाम के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं को वहां भी लगातार बर्फबारी का सामना करना पड़ रहा है।

    इन राज्यों में बारिश का अनुमान | IMD Alert

    शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

    मौसम विभाग की माने तो पूर्व और पूर्वोत्तर की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी भारत को छोड़कर बाकी हिस्सों में मई में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने वाला है। ऐसे में आने वाले अगले 4 दिन 14 देश के राज्यों में बरसात व ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। बात राजस्थान, पंजाब, यूपी और हरियाणा की करें तो यहां भी हल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना रहने वाला है।

    हरियाणा में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, पानीपत, हिसार, रोहतक, सरसा, गुरुग्राम के अलावा कई शहरों में बारिश की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here