हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश weather updat...

    weather update: सावधान: अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अपडेट

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी

    मौसम विभाग येलो अलर्ट! पंजाब में अगले दो दिनों में फिर बारिश होगी

    चंडीगढ़। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम हर दिन नए (weather update) करवट ले रहा है। इसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। भारी बारिश और 40 किमी की रफ्तार से चली हवा ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि आज धूप खिलेगी, लेकिन अगले दो दिन फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की सांसें थम गई हैं।

    मौसम विभाग की ओर से सुबह जारी तापमान के अनुसार रविवार (weather update) को न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। पंजाब के होशियारपुर में 14.5 मिमी, अमृतसर में 2.8 मिमी, लुधियाना में 7.8 मिमी और जालंधर में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि गुरदासपुर में सुबह न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    हरियाणा, पंजाब सहित इन इलाकों में आज भी होगी बारिश | weather update

    मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। रविवार की रात से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में एक नए ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा, जिसके कारण उन राज्यों में तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा पंजाब में बारिश की संभाजवना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here