हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश मौसम विभाग की...

    मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में बारिश की संभावना, हिमस्खलन में फंसे 5 पर्वतारोहियों के शव बरामद

    Weather

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में पोस्ट-मानसून बारिश जारी है। दिल्ली एनसीआर , यूपी उत्तराखंड, हरियाणा और आस-पास के राज्यों में बीते दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश येलो, आॅरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा समेत कई राज्यों में 11 अक्तूबर तक हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलो अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह व एनसीआर में मूसलाधार बारिश की संभावना बन रही है।

    हिमस्खलन में फंसे पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में समुद्र तल से लगभग 17000 फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोही प्रशिक्षुओं (माउंटटेनर ट्रेनीज) और प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) में से पांच के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए। बरामद शवों में से दो की पहचान नेहरू पर्वतारोही संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी के महिला ट्रेनर्स के रूप में हुयी है। शेष प्रशिक्षणाथीर्यों की पहचान नहीं हो पायी है। उक्त सभी शव एडवांस बैस केम्प के पास है। शेष अन्य 20 लापता प्रशिक्षणार्थी का रेस्क्यू टीमों द्वारा खोज-बचाव अभियान जारी है। वर्तमान में उक्त क्षेत्र में हल्की बर्फवारी हो रही है। अभी तक कुल नौ शव बरामद हुये है।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एनआईएम के एडवांस कोर्स न.-172 के 34 पर्वतारोही प्रशिक्षुओं एवं सात प्रशिक्षकों का द्रोपदी के डण्डा – दो पर्वत (ऊँचाई 5670 मीटर) में समिट/आरोहण के दौरान, वापस आते समय लगभग 17000 फीट की ऊँचाई के आस-पास हिस्खलन होने के कारण फंस गए। फंसे/लापता लोगों का एयरफोर्स, प्राइवेट हैलीकॉप्टर एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), 11 जेकेएलआई, सेना, हर्षिल, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं एनआईएम के अन्य प्रशिक्षकों तथा सदस्यों के सहयोग से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एनआईएम के प्रधानाचार्य भी रेस्क्यू कार्य हेतु डोकरानी बामक बैस कैम्प में मौजूद है।

    इन राज्यों बारिश का अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्टÑ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है।

    जेल में हुए झगड़ों में पांच कैदियों की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here