हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home अन्य खबरें 25 से हरियाणा...

    25 से हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज

    Weather, Will, Change, To, Haryana 25

    दो से तीन दिन में बिहार पहुंच जाएगा मानसून

    हरियाणा/चंडीगढ़।

    करीब 10 दिन से मानसून पर लगा हुआ ब्रेक अब दो से तीन दिन में हट सकता है। क्योंकि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आना शुरू हो रही हैं जिसके चलते मानसून का आगमन हो सकता है। अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, ठीक ऐसे ही बंगाल की खाड़ी में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इससे नमी वाली हवाएं मैदानों की ओर आएंगी।

    ऐसे में बादल बनेंगे और बरसात हो सकती है। 25 जून के बाद हरियाणा में मौसम अचानक बदल सकता है। इससे प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हो सकती है। यह प्री मानसून की बरसात होगी। जबकि मानसून को हरियाणा तक पहुंचने में अभी देरी है। यह जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही हरियाणा में दस्तक दे सकता है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।