हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में फूड प्लेनेट एंड हेल्थ पर वेबीनार का आयोजन

    Webinar sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सरसा के एनसीसी सेल और वैगन आउटरीच संस्था के तत्वाधान में एक दिवसीय वेबीनार(Webinar) का आयोजन किया गया। जिसका विषय फूड प्लेनेट एंड हेल्थ था। वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में वैगन आउटरीच संस्था के कोऑर्डिनेटर अभिषेक दुबे ने शिरकत की। कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए शाह सतनाम बॉयज कॉलेज के कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर राहुल ग्रोवर ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और इस गंभीर विषय पर साथ जुड़ने के लिए सबका अभिनंदन किया।

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विभिन्न विभागों से बहुत सारे विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने वेबीनार(Webinar) में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य वक्ता ने अभिषेक दुबे ने वेबीनार से जुड़े विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी फूड हैबिट्स हमारे पर्यावरण को प्रभावित कर रही हैं। किस प्रकार हमारी आदते जानवरों के जीवन पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं और पृथ्वी ग्रह को दूषित कर रही हैं। अभिषेक दुबे ने अन्य वैकल्पिक भोजन पर भी लंबी बातचीत की और सभी को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया।

    ‘‘कार्यक्रम के अंत में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज प्रशासक डॉ. एसबी आनंद और प्रिंसिपल डॉ. दिलावर इन्सां ने अभिषेक दुबे का तमाम जानकारी देने के लिए और साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही भविष्य में ऐसे गंभीर विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करवाने की बात कही। इस आयोजन में विकास शर्मा, राजेन्द्र सिंह ने सहयोगी की भूमिका निभाई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here