हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संगरूर : गुरद...

    संगरूर : गुरदयाल सिंह इन्सां की मृत देह मेडीकल रिसर्च के लिए दान

    Body-donate

    ब्लॉक शेरपुर के 12वें शरीरदानी बनने का गौरव हुआ हासिल | Body Donate

    संगरूर/शेरपुर(सच कहूँ/रवी गुरमा)। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र प्रेरणाओं पर चलते मानवता भलाई के कार्यों के अंतर्गत ब्लॉक शेरपुर के गांव छापा के एक डेरा श्रद्धालु के मरणोंपरांत उसके पारिवारिक सदस्यों की ओर से (Body Donate) मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए दान किया गया। जानकारी अनुसार गांव छापा के गुरदयाल सिंह इन्सां बीते दिन अपनी स्वासों रूपी पूंजी को पूरा करते हुए कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे।

    उनकी स्वैच्छा अनुसार उनके पुत्र जगदीस इन्सां, जगतार इन्सां व समूह परिवार की ओर से अपनी सहमति के साथ अपने पिता की मृत देह मेडीकल रिसर्च के लिए दान की गई। यह मृत देह हैरीटेजइंस्टीच्युट आफ मैडीकल विज्ञान ( उत्तर प्रदेश) को दान की गई। शरीरदानी गुरदयाल सिंह इन्सां की मृत देह को उनकी बेटियों की ओर से कंधा देकर अनोखी मिसाल पेश की गई।

    इस मौके प्रेमी ‘गुरदयाल सिंह इन्सां अमर रहे और जब तक सूरज चाद रहेगा, तब तक गुरदयाल सिंह इन्सां तुम्हारा नाम रहेगा’ के नारों के साथ रिश्तेदारोें, पारिवारिक सदस्यों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, ब्लॉक की साध-संगत व गांववासियों ने मृत देह के साथ फूलों के साथ सजी एम्बूलैंस के द्वारा गांव में से काफिले के रूप में ले जाया गया। मृत देह की अंतिम विदाई मौके सरबजीत कौर, मशहूर सिंह, पंच मनजीत सिंह की ओर से हरी झंडी दे कर एम्बुलैंस को रवाना किया गया।

    मरणोंपरांत शरीरदान करना आज के समय की जरूरत | Body Donate

    गांव छापा के गणमान्यजन उजागर सिंह ने कहा कि मरणोपरांत शरीर दान करना आज के समय की मुख्य जरूरत है। क्योंकि आज के समय में भयानक बीमारियां दस्तक दे रही हैं और इनकी रोकथाम के लिए शरीरदान करना अति जरूरी है जिससे हमारे बच्चे इन मृत देहों पर रिसर्च कर इन बीमारियों का हल ढूंढ सकें।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।